गौचर, सैनिक सम्मेलन में वीरांगनाओं को किया सम्मानित। गौचर चमोली।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित भूतपूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव बंसल कर्नल नाईन माउटेन विगेड ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।इस मौके पर उन्होंने वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर मेले में आयोजित प्रेस सम्मेलन में पत्रकारों ने उठाए जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे, विभागीय अधिकारियों ने पत्रकारों के सवालों का दिया जवाब, शेष प्रश्नों के उत्तर लिखित रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर ओमबीर सिंह सैकेंड इन कमान अधिकारी,बीरपाल, ओमप्रकाश मिश्रा, शिशुपाल सिंह,मातवर सिंह कनवासी, जीतसिंह सिंह चौहान,सूरेन्द सिंह कनवासी उमराव सिंह बिष्ट के अलावा काफी संख्या में पूर्व सैनिक एवं विरागनांऐ मौजूद थे। इस अवसर पर सेना द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही सेना के जवानों ने बैंड की कर्णप्रिय धुन बजाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *