पिथौरागढ़/ जनपद के मूनाकोट विकासखंड अंतर्गत कुसेरी से सिलोनी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मार्ग के हॉटमिक्स डामरीकरण कार्य के लिए शासन द्वारा राज्य योजना के तहत 199.17 लाख रुपये (एक करोड़ 99 लाख 17 हजार रुपये) के आगणन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि कुसेरी-सिलोनी मोटर मार्ग के सुधारीकरण से क्षेत्रीय जनता को लाभ मिलेगा तथा आवागमन और अधिक सुगम होगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृति के उपरांत अग्रिम कार्यवाही में किसी भी प्रकार का विलंब न किया जाए। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।