गौचर चमोली/ राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की चोथी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक अभिषेक व लोक गायक विवेक नौटियाल के साथ गायिका मंजू नौटियाल के नाम रही।
मेला मंच पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने लोक गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। अनुराग शाह द्वारा जागर प्रस्तुति, उमाशंकरी कला मंच कर्ण प्रयाग की लोक गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां रही। हिमनाद बैंड द्वारा गजल, हिन्दी एवं गढ़वाली सांग हुस्न पहाड़ों का क्या कहना, हिमालय को ऊंचा डाडां प्यारों मेरो गांव।पर खूब तालियां बटोरी।
इससे पहले सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि जिला जज विधांचल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सोहन सिंह रागड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या शुभारंभ किया। इस मोके पर पुनीत कुमार, गुंजन सिसोदिया, मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल,रामकृष्ण भट्ट, तेजपाल रावत, विनिता बड़वाल,अनुज डिमरी,विजयपसाद डिमरी हर्षवर्धन थपलियाल के अलावा भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।