अल्मोड़ा जिले के सल्ट में स्कूल के पास मिली जैलेटिन की 161 रॉड मौके पर बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड की टीमें जूटी जांच में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ गुरुवार की शाम को राजकीय उ०मा०वि० डबरा के प्रधानाचार्य द्वारा थाना सल्ट को सूचना को दी गई स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया है। सल्ट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल को सुरक्षित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल में महिला से छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास करने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

घटनास्थल से कुल 161 जैलेटिन की रॉड बरामद हुई हैं। दिनांक 21/11/2025 को बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके पर बुलाया गया। सैंपल कलेक्ट किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉 सड़क की मरम्मत कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी लोकनिर्माण विभाग रानीखेत डिविजन के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता हुए सस्पेंड।

उपरोक्त संबंध में थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जैलेटिन की रॉड किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी इसके संबंध में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश में दहेज लोभियों का हैरान करने वाल मामला ससुराल वाले मृतका शव अस्पताल में रखकर हुए फरार।

सामान्यतः जैलेटिन की रॉड सड़क निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के काम में लाई जाती है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें जांच में पुलिस टीम के सामने जो भी तथ्य आएंगे उनसे अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *