उत्तराखंड में यहां पीडब्ल्यूडी के आमीन को 10 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उतरकाशी

उत्तरकाशी/ यहां 10 हजार की रिश्वत लेते पीडब्ल्यूडी के अमीन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है विजिलेंस की टीम ने लोक निर्माण विभाग के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉 कीर्ति नगर पुल से एक व्यक्ति ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग पुलिस ने चलाया सर्च अभियान।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक टीका राम नौटियाल, अमीन प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय उत्तरकाशी ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और दिनांक 22 जनवरी 2026 को आरोपी को रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड भाजपा में गुटबाजी चरम पर अरविंद पांडे के समर्थन में दिग्गजों का दौरा, ऐसे में अवैध ज़मीन कब्जाने पर नैतिक सवाल।

विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस की टीम ने एक बार फिर स्पष्ट किया है भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विजिलेंस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *