दुःखद ख़बर, जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन अनियंत्रित होकर समाया 200 फ़ीट गहरी खाई में 10 जवान हुए शहीद कई घायल।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

न्यूज़ 13 ब्यूरो/ जम्मू कश्मीर में डोडा के खन्नीटॉप क्षेत्र में जवानों से भरा वाहन गहरी खाई में गिर गया है इस हादसे में 10 जवान बीर गति को प्राप्त हो गए है। वाहन में कुल 17 जवान सवार बताए का रहे है। सेना और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां पीडब्ल्यूडी के आमीन को 10 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार।

सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था। कैस्पर लगभग 200 फीट गहरी खाई मे गिर गया। जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है। घायलों को दुर्घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल कैंप ले पहुंचाया गया है। वहीं 3 सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें उधमपुर के सेना अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 कीर्ति नगर पुल से एक व्यक्ति ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग पुलिस ने चलाया सर्च अभियान।

 जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने X पर एक पोस्ट में कहा “डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग >> दक्षिणी जखोली रेंज में पांच दिवसीय ‘वन उपज से आजीविका संवर्धन’ कार्यशाला सम्पन्न।

उन्होंने आगे कहा इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सीनियर अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतरीन इलाज मिले। सभी घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *