कीर्ति नगर पुल से एक व्यक्ति ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग पुलिस ने चलाया सर्च अभियान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी

श्रीनगर/ कीर्तिनगर पुल से एक व्यक्ति के द्वारा अलकनंदा नदी में छलांग लगा ली है घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड भाजपा में गुटबाजी चरम पर अरविंद पांडे के समर्थन में दिग्गजों का दौरा, ऐसे में अवैध ज़मीन कब्जाने पर नैतिक सवाल।

बुधवार को टिहरी जनपद के कीर्तिनगर पुल से एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाने लगाकर कूदने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग >> दक्षिणी जखोली रेंज में पांच दिवसीय ‘वन उपज से आजीविका संवर्धन’ कार्यशाला सम्पन्न।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा। खोज कार्य में सहायता के लिए जल पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया है। उक्त व्यक्ति की पहचान अभी अज्ञात है।

यह भी पढ़ें 👉 प्रयागराज में एयरफोर्स का विमान हुआ दुर्घटना ग्रस्त बचाव के लिए मौके पर पहुंचे हेलीकॉप्टर।

मौके पर पुल के किनारे से एक बैग प्राप्त हुआ है जिसमें से एक पहचान पत्र/आईडी प्राप्त हुई है। प्राप्त आईडी के आधार पर व्यक्ति का नाम राजेश है जो निवासी जखंड कीर्तिनगर पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *