चमोली में मानवता हुई शर्मसार नवजात को पानी के नाले में छोड़कर हुए फरार पुलिस ने बचाई नवजात की जान।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिनपद के रंगतोली क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह एक नवजात शिशु पानी के नाले में लावारिस हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने जब शिशु के रोने की आवाज सुनी तो इसकी सूचना विना वक्त गंवाए पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में 19 आईएफएस अधिकारीयों के तबादले सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से लेकर सीमांत जनपद उत्तराखंड तक बदले डीएफओ।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक शिशु की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के 30 से ज्यादा विधायकों की टिकट पर लटकी तलवार जनता नहीं है काम से खुश।

पुलिस ने नवजात को नाले में छोड़ने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। लोग मासूम को इस तरह लावारिस छोड़ने की घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *