हल्द्वानी में आंधी-तूफान का असर काठगोदाम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा भारी भरकम पेड़ राजमार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए तेज आंधी और बारिश के अलर्ट के बीच आज शाम काठगोदाम इलाके में तेज हवाओं का असर देखने को मिला। काठगोदाम स्थित टौल टेक्स के बाहर पेट्रोल पंप के समीप एक भारी भरकम पेड़

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़ में कलयुगी गुरु ने तार-तार किया गुरु शिष्या का पवित्र रिश्ता, मोबाइल से प्राप्त हुई चमोली जिले की छात्राओं की तस्वीरें।

अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गया जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉बागेश्वर, बाजुओं पर काली पट्टी बांध कर आंदोलन पर आयुर्वेदिक और यूनानी डॉक्टर 15 जून से राज्य भर डाक्टर देहरादून में शूरु करेंगे धरना प्रदर्शन।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम पेड़ हटाने और यातायात बहाल करने की कार्रवाई में जुट गए गौरतलब है

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में हुआ भीषण सड़क हादसा 4 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

कि मौसम विभाग ने पहले ही नैनीताल जिले के साथ ही राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की थी। काठगोदाम में पेड़ गिरने की घटना ने मौसम विभाग के अलर्ट को सही साबित कर दिया। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के बीच सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *