सोनप्रयाग, बाबा केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में बनी करोड़ों की पार्किंग बनी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत सरकार के दावों की भी खुली पोल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग स्थित बहुमंजिला पार्किंग में भारी बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। पार्किंग परिसर में जगह-जगह जलभराव होने से श्रद्धालुओं को पानी के बीच अपने वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉चमोली में मानवता हुई शर्मसार नवजात को पानी के नाले में छोड़कर हुए फरार पुलिस ने बचाई नवजात की जान।

जबकि सामान लेकर आवागमन करना भी बेहद मुश्किल हो गया है। बारिश के बीच पार्किंग में पानी भर जाने से यात्रियों को कीचड़ और जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। कई लोग अपने सामान के साथ पानी में चलने को मजबूर हैं जिससे बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में 19 आईएफएस अधिकारीयों के तबादले सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से लेकर सीमांत जनपद उत्तराखंड तक बदले डीएफओ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी पार्किंग में यदि समुचित जल निकासी व्यवस्था ही नहीं है तो यह निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हर वर्ष बरसात में ऐसी स्थिति बनने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश।

श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पार्किंग परिसर में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुधारी जाए ताकि केदारनाथ यात्रा पर आने वाले हजारों यात्रियों को इस तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। लगातार सामने आ रही ऐसी व्यवस्थागत कमियां संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *