उत्तराखंड में हुआ भीषण सड़क हादसा 250 मीटर गहरी खाई में समाई कार एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ गढ़वाल मंडल से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के निकट एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा समाया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 सोनप्रयाग, बाबा केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में बनी करोड़ों की पार्किंग बनी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत सरकार के दावों की भी खुली पोल।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे सूचना मिली कि वाहन संख्या UK08 BL 0387 (बोलेरो) पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद
वाहन तक पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत

वाहन में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरम पुत्र अफजाल निवासी रायपुर जीतपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू के बाद उसे तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

घूमने निकला था परिवार रास्ते में बिछ गई मातम की चादर

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि अफजाल पौड़ी क्षेत्र में ठेकेदारी का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में मानवता हुई शर्मसार नवजात को पानी के नाले में छोड़कर हुए फरार पुलिस ने बचाई नवजात की जान।

शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पौड़ी की ओर जा रहा था। कुंडधार के समीप अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा समाई। कुछ ही पलों में परिवार की खुशियां चीख-पुकार के साथ मातम में तब्दील हो गईं।

एसडीआरएफ और पुलिस ने चलाया युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कठिन परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर सभी घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे तकनीकी खराबी तेज रफ्तार या अन्य कोई कारण तो नहीं था।

हादसे में मृतकों की सूची

1- अफजाल उम्र 49 वर्ष पुत्र अकबर सूफी निवासी रायपुर जीतपुर हरिद्वार

2- गुफरान उम्र 34 वर्ष पुत्र अकबर, निवासी रायपुर जीतपुर हरिद्वार।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 19 आईएफएस अधिकारीयों के तबादले सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से लेकर सीमांत जनपद उत्तराखंड तक बदले डीएफओ।

3- सब्बू उम्र 40 वर्ष पत्नी अफजाल निवासी रायपुर जीतपुर हरिद्वार।

4- अनामिया उम्र 3 वर्ष पुत्री अफजाल निवासी रायपुर जीतपुर हरिद्वार।
5- शादाब उम्र 14 वर्ष पुत्र अफजाल निवासी रायपुर जीतपुर हरिद्वार

घायल

अरम उम 16 वर्ष पुत्र अफजाल निवासी रायपुर जीतपुर हरिद्वार स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा।

लापता

पुलिस के मुताबिक बोलेरो वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

 हरिद्वार के गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव रायपुर जीतपुर (लक्सर, हरिद्वार) पहुंची पूरे गांव में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉 दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश।

एक ही परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। जिस परिवार ने सुबह खुशियों के साथ सफर शुरू किया था दोपहर होते-होते उसी परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूट पड़ा जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सावधानी और सुरक्षित ड्राइविंग की अहमियत को सामने लाता है। प्रशासन ने भी लोगों से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *