अल्मोड़ा, ऑल्टो कार खाई में गिरी, 6 लोग घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  में सुआखान और धसपड़ के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई, हादसे में 6 यात्री घायल हो गए। कार खाई में गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
आज शुक्रवार दोपहर दन्या पुलिस को सूचना मिली की सुआखान से धसपड़ के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है, जिसमें यात्री फंसे हुए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉 गंगोलीहाट, तहसील क्षेत्र के चाक बोरा गांव ( राममन्दिर) के नाप खेतों में विगत रात्रि वयस्क मादा गुलदार मिली अवस्था में।

पुलिस टीम ने रूपू गधेरा सड़क से करीब 100 मीटर खाई में उतरकर स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार संख्या UK 01C 1712 में फंसे घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के कैंप कार्यालय में आयोजित हुई काफल पार्टी, आडू,खुमानी,नासपाती,पुलम,बुरास के जूस के साथ पहाड़ी सिलबट्टे के नूड का सैकड़ों लोगो ने लिया स्वाद।

जहां घायल यात्रियों को मौके पर मौजूद वाहनों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धौला देवी भेजा गया। हादसे में एक बालिका को गंभीर चोट आई है। जबकि अन्य सामान्य घायल है। हादसा चालक को नींद की झपकी आने से होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 ब्रेकिंग न्यूज, उतराखंड में यहां ग्लेशियर ने टूटकर लिया भयावह नदी का रुप,>>>> देखिए वीडियो

घायलों मे- चालक शंकर सिंह गैरा पुत्र राम सिंह मोहन सिंह गैड़ा पुत्र त्रिलोक सिंह 40 वर्ष प्रेमा पत्नी मोहन सिंह गैड़ा 35 वर्ष- वैष्णवी 13 वर्ष (गंभीर चोट)- हेमू 10 वर्ष हर्ष 8 वर्ष हल्की चोट। निवासी गण कस्बा दन्या जनपद अल्मोड़ा। है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *