पिथौरागढ़/ जिले के सीमांत तहसील धारचूला स्थित ग्राम पंचायत बोगलिंग से लगभग 20 किलोमीटर दूर 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रक्सापुर बुग्याल में अचानक पानी की तेज धार निकल आई।
ये वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने ग्लेशियर के पहाड़ी से निकलने पर चिल्लाते हुए अन्य साथियों को सचेत कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आजकल यहां 100 से ज्यादे लोग कीड़ा जड़ी दोहन करने के लिए जंगल गए है।