नैनीताल के जंगल में युवक की जली लाश मिलने से फैली सनसनी परिजनों ने जताई हत्या की आंशका।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ जिले से बड़ी खबर सामने आई है यहां जंगल मे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ शव मिला है जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करके शव को जलाने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉चमोली जिले के देवाल विकास खंड में वाहन समाया लगभग 100 मीटर गहरी खाई में 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 4 गंभीर घायल।

 मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र के करैलपुरी गांव का है यहां गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गय जब जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या करके शव को जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरदास के ताऊ ईश्वर सिंह का आरोप है कि छिंदर सिंह कच्ची शराब के काले धंधे से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़ में आवारा कुत्ते का आंतक 5 लोगों को काट डाला एक किशोर की हुई मौत दुसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

उनका कहना है कि पहले गुरदास से छप्पर बंधवाया गया और बाद में उससे कच्ची शराब तैयार कराने का काम कराया गया इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद छिंदर सिंह और उसके साथियों ने गुरदास के साथ मारपीट की और उस पर खौलता हुआ लहन डालकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉धाकड़ धामी को खुद के आदर्श जनपद चम्पावत में लगा जबरदस्त झटका नवनिर्मित पाटी नगर पंचायत में बीजेपी को करना पड़ा करारी हार का सामना।

परिजनों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *