चमोली जिले के देवाल विकास खंड में वाहन समाया लगभग 100 मीटर गहरी खाई में 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 4 गंभीर घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

देवाल (चमोली/ चमोली जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवाल-घेस मोटरमार्ग पर कुनार बैंड के पास एक कमर्शियल बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

यह भी पढ़ें 👉टिहरी पुलिस ने सुप्रसिद्ध लोकगायक पवन सेमवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल जानिए वजह।

जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।

कुनार बैंड के समीप हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन देवाल से घेस के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़ में आवारा कुत्ते का आंतक 5 लोगों को काट डाला एक किशोर की हुई मौत दुसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

इसी बीच कुनार बैंड के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरते हुए केल नदी की ओर जा पहुंचा। हादसे के वक्त वाहन में कुल आठ लोग सवार थे।

 पुलिस के साथ ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गहरी खाई होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉धाकड़ धामी को खुद के आदर्श जनपद चम्पावत में लगा जबरदस्त झटका नवनिर्मित पाटी नगर पंचायत में बीजेपी को करना पड़ा करारी हार का सामना।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ। पुलिस तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी औपचारिकताओं में जुटा हुआ है।

 पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉धाकड़ धामी को खुद के आदर्श जनपद चम्पावत में लगा जबरदस्त झटका नवनिर्मित पाटी नगर पंचायत में बीजेपी को करना पड़ा करारी हार का सामना।

संकरी सड़कें कई जगहों पर सुरक्षा दीवारों और क्रैश बैरियर की कमी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियां अक्सर हादसों का कारण बन रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा मानकों को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *