भीषण सड़क हादसे में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की हुई दर्दनाक मौत दिल्ली एयरलिफ्ट कराया गया शव।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

मध्य प्रदेश/ इंदौर जिले के अंतर्गत शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा घटित हुआ। इस भीषण सड़क दुर्घटना में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बेहद करीबी परिजन की मौत गई। यह हृदयविदारक घटना गुरुवार रात लगभग 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत एक्शन में आ गए और राहत कार्य शुरू किया। शुक्रवार की सुबह मृतक के शरीर को एक विशेष चार्टर्ड विमान के माध्यम से एयरलिफ्ट करके दिल्ली रवाना कर दिया गया है जहां से अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के बलिया ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के लिए दुखद खबर दिग्गज निशानेबाज व शूटिंग कोच जसपाल राणा का निधन दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस।

इस भीषण सड़क हादसे के शिकार हुए 29 वर्षीय युवक की शिनाख्त प्रशांत सिंह के तौर पर की गई है। प्रशांत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र स्थित गाय घाट गांव के रहने वाले थे। पारिवारिक पृष्ठभूमि के मुताबिक प्रशांत के पिता प्रदीप सिंह रिश्ते में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाई हैं जिसके चलते दिवंगत प्रशांत सिंह केंद्रीय मंत्री के सगे भतीजे थे।

कार के पास खड़े युवक को बस ने रौंदा

स्थानीय पुलिस से प्राप्त विवरण के मुताबिक प्रशांत सिंह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ किसी व्यक्तिगत कार्य से देवास आए हुए थे। गुरुवार रात वे सभी अपनी कार से देवास से वापस इंदौर की ओर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉पंतनगर विश्वविद्यालय में मंचा हड़कंप मेस का खाना खाने के बाद 150 छात्र हुए बीमार सभी अस्पताल में भर्ती।

इसी बीच शिप्रा क्षेत्र में उन्होंने एक जरूरी काम के लिए अपनी गाड़ी को मुख्य मार्ग के किनारे खड़ा किया था। अपना काम पूरा करने के बाद प्रशांत जैसे ही अपनी कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठने वाले थे तभी अचानक सामने से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर के चलते प्रशांत के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में बेहद गंभीर चोटें आईं और वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। कार में सवार उनके मित्र उन्हें नाजुक हालत में तुरंत इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल लेकर भागे लेकिन वहां तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रात में ही कराया गया पोस्टमार्टम

जैसे ही इस वीआईपी हादसे की खबर फैली वैसे ही सोनकच्छ क्षेत्र के विधायक राजेश सोनकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात में ही अरबिंदो अस्पताल पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज़ बारिश का दौर रहेगा जारी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह।

इसके साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अमले के बड़े अधिकारी भी स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल परिसर में मुस्तैद हो गए। मामले के हाई-प्रोफाइल होने और पार्थिव शरीर को सुबह दिल्ली भेजने की अनिवार्यता को देखते हुए प्रशासन से विशेष अनुमति प्राप्त की गई और रात के लगभग 3 बजे ही शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया।

फरार ड्राइवर और बस की तलाश तेज

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बस चालक कानून के शिकंजे से बचने के लिए अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। शिप्रा थाना पुलिस ने इस दर्दनाक हादसे के संबंध में केस दर्ज करके आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें घटनास्थल के आस- पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपी बस चालक और उस दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जल्द से जल्द पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जा सके। रक्षा मंत्री के परिवार में हुई इस आकस्मिक क्षति के बाद बलिया से लेकर दिल्ली तक शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *