पिथौरागढ़, जिले के शुभम बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ देश के कई प्रतिष्ठित पदों पर पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं ने अपनी मेहनत की दम पर अपनी छाप छोड़ी है। खासकर सेना को लेकर देवभूमि के युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिलता है। विगत कुछ वर्षों से पहाड़ के युवा लगातार भारतीय सेना का हिस्सा बन रहे है। अब पिथौरागढ़ के शुभम भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार।

मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के जाख पुरान निवासी और शुभम भट्ट वर्तमान में मुंबई के कोलाबा में रहते है। उनके पिता हरीश भट्ट भी भारतीय नौ सेना में कार्यरत है। और माता मोहनी भट्ट गृहणी है। विगत दिनों केरल के एजीमाला में हुई पासिंग आउट परेड में शुभम भारतीय नौसेना का हिस्सा बने है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, रसोई गैस का ₹300 अतिरिक्त भाड़ा वहन कर रहे हैं रौलमेल क्षेत्र के लोग।

इस अवसर पर उनके माता-पिता ने उनके कंधों में बैज लगाये। परिजनों ने बताया कि शुभम ने 12वीं तक की पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय मुंबई से की। जिसके बाद वे सेना की तैयारी में जुट गये। शुभम के चयन के बाद उनके मूल गांव जाख पुरान में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *