अल्मोड़ा/ सोमेश्वर क्षेत्र के नैनोली-भगतोला मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद सिंह मेहरा उम्र 50 वर्ष पुत्र दीवान सिंह मेहरा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोविंद सिंह मेहरा अपने वाहन को सड़क पर बैक कर रहे थे। इसी बीच वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल सोमेश्वर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद कोतवाली सोमेश्वर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है