बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की उत्तराखंड क्रांति दल को चेतावनी कहा बीजेपी कार्यकर्ताओं को मैंने दिया आदेश तो घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे यूकेडी वाले।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ कर्णप्रयाग में सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई हिंसक घटना तथा पोखरी क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने मोहनखाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का घेराव किया।

यह भी पढ़ें 👉 बेतालघाट, विधायक सरिता आर्या की हुई सरेआम फजीहत शर्म करो शर्म करो, वापस जाओ वापस जाओ, विधायक होश में आओ होश में आओ के लगे नारे।

साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट ने तमाम मुद्दों को लेकर जवाब मांगा। पोखरी मे हुई घटना पर आया बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं क़ो दी चेतवानी। कहा अगर मैंने उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं के घेराव का आदेश बीजेपी कार्यकर्ताओ को दिया। तो घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *