उत्तराखंड में यहां 2 नवजात बच्चियों के शव मिलने से फैली सनसनी पुलिस जुटी जांच में।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

ऋषिकेश/ गंगा में अलग-अलग स्थानों पर दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में सनसनी फैल गई। एक शव बुधवार शाम नावघाट के समीप मिला जबकि दूसरा गुरुवार दोपहर साईघाट के पास गंगा किनारे बरामद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद बच्चियों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें 👉देवाल, बेटी के जन्मदिन पर आना था घर लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, तिरंगे में लिपट कर घर पहुंचे आशीष।

अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अस्पतालों में हाल में हुए प्रसव के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। दोनों शवों के डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखे गए हैं ताकि पहचान होने पर उनका मिलान कराया जा सके। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम नावघाट के समीप एक बच्ची का शव मिला था। प्रथम दृष्ट्या आशंका जताई जा रही है कि शव गंगा के बहाव के साथ बहकर वहां तक पहुंचा होगा। वहीं गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे साईघाट के पास गंगा किनारे एक नवजात बच्ची का शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जंगली जानवरों के आतंक से भयभीत ग्रामीण चमोली में भालू ने युवक को किया गम्भीर घायल, पौड़ी में गुलदार ने महिला पर किया हमला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस स्थानीय स्तर पर भी बच्चियों की पहचान का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के अस्पतालों में हाल में हुए प्रसव से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। दोनों मामलों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चियों के शव गंगा में कैसे पहुंचे।

One thought on “उत्तराखंड में यहां 2 नवजात बच्चियों के शव मिलने से फैली सनसनी पुलिस जुटी जांच में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *