जानिए उत्तराखंड में 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक कैसा रहने वाला है मौसम बारिश बर्फबारी और तापमान को लेकर मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के सोमवार सुबह 9:30 बजे जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह राज्य में मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट से लोगों को सुहावने मौसम का अहसास होगा जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत में 12 से 14 अक्टूबर तक पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। 15 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

मैदानी क्षेत्रों में सुहावना रहेगा मौसम पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर सहित मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड वन विभाग में 5 आईएफएस अधिकारियों के हुए स्थानांतरण दीपक सिंह होंगे पिथौरागढ़ के डीएफओ।

पर्वतीय क्षेत्रों में बादल हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ सकती है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन अधिक महसूस होने के आसार हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है।

12 अक्टूबर सात जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। किसी भी जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

13 अक्टूबर पर्वतीय जिलों में मौसम बदला रहेगा

मंगलवार को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 नवनियुक्त एलटी ग्रेड शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रेरण अभिमुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न।

राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दिन भी कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

14 अक्टूबर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

बुधवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

15 अक्टूबर आठ जिलों में येलो अलर्ट

गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

16 अक्टूबर कुमाऊं में बारिश के अधिक आसार

शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 डायट चमोली में सुप्रसिद्ध गढ़वाली कवि मुरली दीवान सम्मानित, विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र एवं शॉल भेंटकर किया सम्मानित।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी रहेगी। मौसम की इस स्थिति से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।

17 और 18 अक्टूबर तीन जिलों में हल्की बारिश के आसार

शनिवार और रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।इस सप्ताह कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम? कुल मिलाकर 12 से 18 अक्टूबर तक राज्य में मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के चलते मौसम सुहावना बना रह सकता है जबकि पहाड़ों में बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और सुबह-शाम बढ़ती ठंड का असर देखने को मिल सकता है। 15 अक्टूबर को जारी येलो अलर्ट के मद्देनजर संबंधित जिलों में लोगों को गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *