पौड़ी जिले में गुलदार ने एक और महिला को बनाया अपना निवाला, हर घटना की तरह इस बार भी ग्रामीणों में देखा गया वन विभाग के प्रति रोष।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

कोटद्वार/ उत्तराखंड में गुलदार के हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन वन्यजीवों के हमलों से ग्रामीणों की जान खतरे में पड़ रही है। ताजा घटना कोटद्वार रेंज से सटे सनेह रेंज के कोटड़ीढांग क्षेत्र में सामने आई है जहां गुलदार ने एक महिला पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है दुसरी ओर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके की गई पिता पुत्र की निर्मम हत्या 2 मोटरसाइकिलों में आए थे 6 हमलावर।

मृतका की पहचान 42 वर्षीय कविता कोठियाल पत्नी कमल किशोर निवासी कोटड़ीढांग सनेह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी। कुछ दिन पहले भी गुलदार ने एक बच्ची पर हमला करके उसे घायल कर दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। इसके बावजूद गुलदार के हमले में महिला की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत के साथ वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी को नैनीताल हाईकोर्ट ने दी बहुत बड़ी राहत गिरफ्तारी पर लगाई रोक मामले का किया निस्तारण।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता लगातार बनी हुई है और इस कारण ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। महिला पर हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार की निगरानी बढ़ाने उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *