उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके की गई पिता पुत्र की निर्मम हत्या 2 मोटरसाइकिलों में आए थे 6 हमलावर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

देहरादून/ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे दादूपुर गांव में दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह हमलावरों ने एक घर में घुसकर पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में 60 वर्षीय मुख्तार सिंह और उनके 30 वर्षीय बेटे सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी को नैनीताल हाईकोर्ट ने दी बहुत बड़ी राहत गिरफ्तारी पर लगाई रोक मामले का किया निस्तारण।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त गांव में सामान्य दिनों की तरह लोग अपने कामकाज में व्यस्त थे। इसी बीच तीन बाइकों पर सवार छह युवक मुख्तार सिंह के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घर में दाखिल होते ही हमलावरों ने पिता-पुत्र को निशाना बनाकर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज की बढ़ती जा रही है मुसीबत, भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हुए सतपाल महाराज के खिलाफ स्थानीय नेता को 2027 का टिकट देने की मांग।

एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से घर में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम के साथ ही तनाव का माहौल है।

घटनास्थल पर पहुंची दो राज्यों की पुलिस

दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात अभय सिंह और लक्सर सीओ वीरेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात का स्थान उत्तर प्रदेश की सीमा में आता है इसके बाद पुरकाजी थाना पुलिस को सूचना दी गई।यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉अंकिता भंडारी की मां का बहुत बड़ा दावा, सरकार के खिलाफ बोलने पर पूरे परिवार को मिटाने की धमकी।

वहीं उत्तराखंड पुलिस ने मामले में यूपी पुलिस को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।

पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच

प्रारंभिक जांच में हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने पिता-पुत्र को ही निशाना क्यों बनाया आरोपियों की पहचान के लिए गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान से जुड़े सुराग मिल पाए।

आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

एसपी देहात अभय सिंह के अनुसार सूचना मिलने पर वह लक्सर सीओ और खानपुर थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉लोहाघाट में खुलकर सबके सामने आई कांग्रेस की गुटबाजी, कांग्रेस प्रभारी की हुई भारी फजीहत, लोहाघाट विधायक अधिकारी और कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ढेक के बीच हुई जबरदस्त झड़प,

चूंकि घटनास्थल उत्तर प्रदेश क्षेत्र में है इसलिए पुरकाजी थाना पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की ओर से यूपी पुलिस को पूरा सहयोग दिया जाएगा। दो लोगों की हत्या से दादूपुर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की जांच आरोपियों की पहचान हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *