पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में गोद में मासूम को लेकर छत में टहल रहा था युवक अचानक टुटी छत की रैलिंग युवक की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ डीडीहाट क्षेत्र के सुनाकोट गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है यहां दोमंजिले मकान की छत पर पड़ोसी की मासूम बच्ची को गोद में लेकर टहल रहा 29 वर्षीय युवक रेलिंग टूटने से बच्ची सहित नीचे जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन- फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे किंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल मासूम बच्ची का जिला अस्पताल में उपचाराधीन है।

बच्ची को गोद में लेकर छत पर टहल रहा था युवक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना रविवार को सुनाकोट गांव में हुई।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, आंदोलनकारियों ने तहसील में जड़ा ताला, ब्लाक प्रमुख डॉक्टर आरती किरौला ने जिलाधिकारी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, अब क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति करेगी उग्र आंदोलन।

सोमवार को घायल बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी दीक्षा पड़ोस के घर में खेलने गई थी। उस दौरान घर के बच्चे छत पर बैठकर माल्टे खा रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले 29 वर्षीय देवेंद्र कुमार ने बच्ची को गोद में उठाया और छत पर टहलाने लगा ।

पानी के पाइप की रेलिंग का सहारा लेते ही हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ देर बाद देवेंद्र ने छत के किनारे पानी के पाइप से बनी रेलिंग का सहारा लिया। इसी दौरान रेलिंग अचानक टूट गई और देवेंद्र मासूम बच्ची सहित दोमंजिले मकान से नीचे जा गिरा। नीचे पथरीला रास्ता होने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई युवक की मौत।

हादसे के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी जिले में गुलदार ने एक और महिला को बनाया अपना निवाला, हर घटना की तरह इस बार भी ग्रामीणों में देखा गया वन विभाग के प्रति रोष।

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि युवक को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था ।

मासूम बच्ची के सिर पर गंभीर चोट जिला अस्पताल में उपचार जारी हादसे में घायल मासूम बच्ची को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. आशु अवस्थी ने बताया कि उसके सिर पर चोट आई है और उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

हंसेश्वर घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

मृतक देवेंद्र कुमार का सोमवार को हंसेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड वन विभाग के इस कार्यालय में रिश्वत लेते बाबू का विडियो हुआ वायरल, एसडीओ ने दिए जांच के आदेश।

इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है।

एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं

जिस मासूम को युवक दुलारते हुए गोद में लेकर छत पर टहला रहा था उसी के साथ हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *