नवनियुक्त एलटी ग्रेड शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रेरण अभिमुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चमोली, गौचर में नवनियुक्त एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रेरण अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने समस्त शिक्षकों को बेहतर कार्य करने और गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने का आहवान किया , उन्होंने दक्षता आधारित और सीखने के प्रतिफलों पर बल देने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी में गुलदार की दहशत घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव हुआ बरामद।

प्रशिक्षण के दौरान नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षा की संरचना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (विद्यालयी शिक्षा)-2023, राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा, शिक्षण-पद्धतियों, आकलन तथा विद्यालय प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में समय एवं कक्षा प्रबंधन, उत्तराखंड कर्मचारी आचरण नियमावली, विद्यालयी छात्रवृत्तियां एवं अभिलेख, आकलन एवं प्रश्नपत्र निर्माण, बाल-केंद्रित एवं अनुभवात्मक शिक्षण, विद्यालय संस्कृति एवं अनुशासन तथा नवीन पाठ्यपुस्तकों के अभिमुखीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में आसमान से बरसी जबरदस्त आफ़त गाड़ियों के शीशे हुए चकनाचूर, दिनेशपूर में किसानों की खड़ी फसल को हुआ भारी नुक्सान।

इसके अतिरिक्त समावेशी शिक्षा एवं जेंडर संवेदीकरण, विद्यालय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, अभिभावक एवं सामुदायिक सहभागिता, गुणवत्ता शिक्षा के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, शैक्षिक हस्तक्षेप तथा नशामुक्ति एवं तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विषय विशेषज्ञों ने नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालयी दायित्वों के प्रभावी निर्वहन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया।

यह भी पढ़ें 👉 डायट चमोली में सुप्रसिद्ध गढ़वाली कवि मुरली दीवान सम्मानित, विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र एवं शॉल भेंटकर किया सम्मानित।

समापन समारोह में डायट के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली के प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा, वीरेंद्र सिंह कठैत, डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, प्रमुख प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र गैड़ी, वीरेंद्र मोहन तिवारी, सुमन भट्ट, गोपाल प्रसाद कपरूवान, रविंद्र सिंह बर्त्वाल एवं मृणाल जोशी उपस्थित रहे समापन समारोह का संचालन कार्यक्रम समन्वयक वचन जितेला द्वारा किया गया ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *