हरिद्वार में आसमान से बरसी जबरदस्त आफ़त गाड़ियों के शीशे हुए चकनाचूर, दिनेशपूर में किसानों की खड़ी फसल को हुआ भारी नुक्सान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ उत्तराखंड में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी हैं। हरिद्वार में आसमान से आफत बनकर बरसे बड़े-बड़े ओलों ने अफरा-तफरी मचा दी तो दिनेशपुर में जबरदस्त ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर हरिद्वार में ओलों की मार से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की खबर है वहीं दूसरी ओर दिनेशपुर में खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

हरिद्वार में ओलावृष्टि से मची अफरा-तफरी सुरक्षित ठिकानों के लिए भागे लोग

धर्मनगरी हरिद्वार में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से लोग सहम गए आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने लगे तो सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया

यह भी पढ़ें 👉 डायट चमोली में सुप्रसिद्ध गढ़वाली कवि मुरली दीवान सम्मानित, विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र एवं शॉल भेंटकर किया सम्मानित।

अचानक बदले मौसम के बीच लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए। ओलावृष्टि की मार इतनी तेज थी कि कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौसम के इस बदले रूप ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया।

दिनेशपुर में ओलों की मार धान की तैयार फसल पर संकट

हरिद्वार में जहां ओलावृष्टि ने लोगों को दहशत में डाल दिया वहीं दिनेशपुर में इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यहां अचानक हुई जबरदस्त ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉 कॉकरोज जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली आने वाली सभी ट्रेनें कल दोपहर तक की गई रद्द मैट्रो स्टेशन भी रहेगे बंद।

धान की फसल पककर तैयार थी और किसान कटाई की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी बीच आसमान से गिरे बड़े-बड़े ओलों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। किसानों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि धान की फसल उनकी सालभर की मेहनत और कमाई का बड़ा सहारा होती है। ऐसे में मौसम की इस मार ने किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता में डाल दिया है। क्षेत्र में कई सालों बाद इस तरह की ओलावृष्टि देखने की बात भी सामने आई है।

किसानों की प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद

ओलावृष्टि से फसल को कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन होना अभी बाकी है। किसानों की निगाहें अब प्रशासन पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉 बेतालघाट, कोसी नदी में बहे दीपक की तलाश जारी, एसडीआरएफ ने तेज किया सर्च अभियान।

उनकी उम्मीद है कि खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा ताकि उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके।

मौसम की मार से बढ़ी मुश्किलें

उत्तराखंड में ओलावृष्टि की इन घटनाओं ने एक बार फिर मौसम की अनिश्चितता के बीच आम लोगों और किसानों की परेशानियों को सामने ला दिया है। हरिद्वार में जहां ओलों से वाहनों को नुकसान पहुंचने की सूचना है वहीं दिनेशपुर में धान की फसल को लेकर चिंता बनी हुई है। अब नजर इस बात पर है कि मौसम का यह बदला मिजाज आगे क्या असर दिखाता है और प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *