जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ, अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ पल्स पोलियो अभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दीपक रामचंद्र शेट और विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. विकास शर्मा ने बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉 भतरौजखान पहुंचे हरीश रावत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत भारी जनसमूह को देखकर हुए गदगद, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में इस बार पल्स पोलियो अभियान चमोली, नैनीताल, टिहरी और पौड़ी जनपदों में संचालित किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्णा ने बताया कि चमोली जनपद में अभियान के सफल संचालन के लिए 601 पोलियो बूथ और पांच ट्रांजिट बूथ स्थापित किए गए थे। अभियान के संचालन हेतु 92 पर्यवेक्षकों और 1,818 बूथ कर्मियों की तैनाती की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में गोद में मासूम को लेकर छत में टहल रहा था युवक अचानक टुटी छत की रैलिंग युवक की हुई दर्दनाक मौत।

अभियान के प्रथम चरण में रविवार को जनपद में 24,705 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। शेष 5,537 बच्चों को दूसरे और तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियोरोधी दवा पिलाएंगी। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक नेगी, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह, जिला आईईसी एवं मीडिया समन्वयक उदय सिंह रावत, जिला कोल्ड चेन मैनेजर महेश देवराड़ी, फील्ड सुपरवाइजर विपिन मालगुड़ी और डाटा एंट्री ऑपरेटर आस्था तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *