भतरौजखान पहुंचे हरीश रावत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत भारी जनसमूह को देखकर हुए गदगद, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भतरौजखान पहुंचने पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य बाजार चौक में आमसभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक करन माहरा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी में भीषण आग का तांडव 30 रिहायशी मकान हुए जलकर राख।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा, ताकि 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके। करन माहरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाने का आह्वान किया। जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में गोद में मासूम को लेकर छत में टहल रहा था युवक अचानक टुटी छत की रैलिंग युवक की हुई दर्दनाक मौत।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, डॉ. अजय पाल, अगस्त लाल साह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण आनंदी रिखाड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम अधिकारी, चंदन सिंह बिष्ट, कुलदीप कुमार, हेमंत रौतेला, मोहन सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *