बेतालघाट, कोसी नदी में बहे दीपक की तलाश जारी, एसडीआरएफ ने तेज किया सर्च अभियान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ कोसी नदी के तेज बहाव में बहे 16 वर्षीय दीपक कुमार की तलाश लगातार जारी है नदी किनारे दोस्तों के साथ फोटो खींचने गए दीपक का पैर फिसलने से वह नदी की तेज धारा में बह गया। घटना के बाद से परिवार की उम्मीदें अपने लापता बेटे की सकुशल वापसी पर टिकी हैं। प्रशासन के मुताबिक 7 अक्टूबर को दोपहर लगभग एक बजे बेतालघाट तहसील के ग्राम रोपा में यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पिंकअप और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत।

ग्राम बिनकोट निवासी दीपक कुमार पुत्र भुवन चंद्र अपने तीन दोस्तों के साथ कोसी नदी किनारे फोटो खींचने गया था। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से वह नदी में बह गया। दोस्तों ने तत्काल इसकी सूचना दी जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। उपजिलाधिकारी कैंची धाम अनुराग आर्य के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही है। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल में डीएफओ कार्यालय में लगी आग कार्यालय में रखी फाइलें हुई जलकर राख।

 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून के बाद भी नदियों का बहाव खतरनाक हो सकता है। नदी किनारे चट्टानों और फिसलन वाली जगहों पर फोटो या सेल्फी लेने से बचें। अभिभावक बच्चों को नदी-नालों के पास अकेले न जाने दें। किसी भी आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें।

One thought on “बेतालघाट, कोसी नदी में बहे दीपक की तलाश जारी, एसडीआरएफ ने तेज किया सर्च अभियान।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *