बेंणी भुली को 10 का हजार का बोट के लिए चुनावी लालच नहीं, गांव तक सड़क चाहिए, प्रसव पीड़ा में अस्पताल के लिए 3 किलोमीटर पैदल चली प्रसूता रास्ते में दिया बच्ची को जन्म।
बेंणी भुली को 10 का हजार का बोट के लिए चुनावी लालच नहीं, गांव तक सड़क चाहिए, प्रसव पीड़ा में अस्पताल के लिए 3 किलोमीटर पैदल चली प्रसूता रास्ते में दिया बच्ची को जन्म।
चमोली/ उत्तराखंड में खोखले विकास के दावों के बीच चमोली से आई एक तस्वीर ने धामी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां सड़क सुविधा नहीं होने के कारण एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा में लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने बच्ची को जन्म दे दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
खास बात यह है कि इस घटना ने महिलाओं के लिए घोषित बेंणी – भुली योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता से ज्यादा सड़क और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत को लेकर बहस छेड़ दी है।
दर्द से कराहती रही महिला, वीरान रास्ते में हुआ प्रसव
घटना कर्णप्रयाग विकासखंड के ग्राम पंचायत गनोली के मौली तोक की है। यहां रहने वाली 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण रविवार सुबह उनके पति ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी उन्हें पैदल मुख्य सड़क की ओर लेकर निकले। लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय करते हुए महिला की पीड़ा असहनीय हो गई ।
वायरल वीडियो में गायत्री देवी रास्ते में बैठकर दर्द से कराहती और मदद के लिए चिल्लाती दिखाई दे रही हैं।
चीख पुकार सुनकर पहुंची महिला ने रास्ते में कराया प्रसव
महिला की आवाज सुनकर एक स्थानीय महिला मदद के लिए पहुंची पति, आशा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और स्थानीय महिला की सूझबूझ से रास्ते में ही प्रसव कराया गया। इस बीच गायत्री देवी ने बच्ची को जन्म दिया। समय पर मिली मदद से जच्चा और बच्ची की जान बच गई ।
अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी।
प्रसव के बाद परिजन और ग्रामीण जच्चा – बच्चा को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को स्वस्थ हालत में छुट्टी दे दी गई।
10 हजार की योजना नहीं, पहले गांव तक सड़क चाहिए
वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कांचुला – गैन – सैंजकट्टा मोटर मार्ग के लगभग तीन किलोमीटर हिस्से को स्वीकृति नहीं मिलने और निर्माण अधूरा रहने के कारण आज भी लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि बेंणी-भुली के लिए 10 हजार रुपये की सहायता योजना अपनी जगह है।
लेकिन यदि गांवों तक सड़क और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच जाएं तो यही महिलाओं के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा।
वायरल वीडियो ने व्यवस्था धामी सरकार को किया कटघरे में खड़ा किया
एक ओर महिलाओं के कल्याण और ग्रामीण विकास की योजनाओं के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रसव जैसी आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं को तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। चमोली की यह घटना केवल एक परिवार की परेशानी नहीं बल्कि पहाड़ के उन गांवों की बुनियादी सुविधाओं की हकीकत सामने लाती है जहां सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं आज भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। सवाल यही है कि क्या पहाड़ की बेटियों को योजनाओं के साथ सुरक्षित प्रसव के लिए सड़क और वक्त पर स्वास्थ्य सुविधा भी मिल पाएगी कभी ?