अल्मोड़ा/ दिनांक 11/10/2026 को फायर स्टेशन रानीखेत को mdt व डीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरड़ा पोस्ट कहड गांव तहसील रानीखेत के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सहायतार्थ युनिट भेजें, सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महोदय के नेतृत्व मे एक फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक वाहन संख्या uk04ta0441 अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें 3 लोग सवार थे,
फायर रेस्क्यू/राहत यूनिट अल्मोड़ा व फायर रेस्क्यू/राहत यूनिट रानीखेत, SDRF, ने स्थानीय लोगों की सहायता से 2 घायल व्यक्तियों को निकालकर मुख्य मार्ग पर लाकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचाया गया व एक मृत व्यक्ति को स्ट्रेचर पर बांधकर रस्सियों की सहायता से मार्ग पर लाया गया तथा एंबुलेंस द्वारा मोर्चरी भिजवाया गया। घटनास्थल पर घायल/मृत व्यक्तियों का विवरण
1-कैलाश चन्द्र S/O चनी राम R/O ग्राम-हरड़ा विकास खंड ताड़ीखेत तहसील रानीखेत अल्मोड़ा (घायल)
2- किशोर राम S/O जीवन राम R/O हरड़ा विकास खंड ताड़ीखेत तहसील रानीखेत अल्मोड़ा