उत्तराखंड में विजिलेंस की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी जेई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देहरादून विजिलेंस की टीम ने आज दिनांक 21 मई 2026 को ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में तैनात जूनियर इंजीनियर फैसल खान को 50,000 रुपये की अवैध रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई मूल रूप से उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर का निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉 भवाली के पास हुआ भीषण सड़क हादसा 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत रा राहत बचाव कार्य जारी।

एक सरकारी ठेकेदार ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि पशुलोक बैराज में किए गए टेंडर कार्य के भुगतान को पास करने के एवज में जेई फैसल खान द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर देहरादून विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 टिहरी में जंगल में लगी आग को बुझाने गई महिला की ज़िंदा जलकर मौत, चमोली में आग बुझा रहे फायर वाचर की गहरी खाई में गिरकर हुई दर्दनाक मौत।

योजना के अनुसार टीम ने आज जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से घूस की रकम लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। इस शानदार कामयाबी के बाद सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने देवभूमि की जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो बिना डरे विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के इस महाअभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *