16 राज्यों के लिए तबाही का अलर्ट, आईएमडी की चेतावनी से मचा हड़कंप 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तांडव मचाएगा तूफान।

न्यूज़ 13 ब्यूरो नई दिल्ली

नई दिल्ली/ भारत मौसम विभाग की ओर से 22 मई 2026 को जारी चेतावनी ने कई राज्यों में चिंता बढ़ा दी है। नव भारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 13 घंटों के अंदर देश के 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी के साथ तेज तूफान का खतरा जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में विजिलेंस की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी जेई को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना बताई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव से कृषि, ट्रांसपोर्ट और निर्माण कार्यों पर असर पड़ सकता है। कई राज्यों में स्कूलों और स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉टिहरी में जंगल में लगी आग को बुझाने गई महिला की ज़िंदा जलकर मौत, चमोली में आग बुझा रहे फायर वाचर की गहरी खाई में गिरकर हुई दर्दनाक मौत।

विशेषज्ञों ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम विभाग के अपडेट लगातार देखने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर लोग इसे “मिनी साइक्लोन” और प्रलय जैसी बारिश कहकर पोस्ट साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताई है। लगातार बढ़ते मौसमीय बदलावों को लेकर बहस तेज हो गई है कि क्या भारत चरम जलवायु संकट की ओर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *