यहां शादी के 24 घंटे में दुल्हन ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म इसके बाद जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया।

न्यूज़ 13 ब्यूरो नोएडा

नोएडा/ शादी के बाद हर किसी की चाह होती है कि घर में बच्चों की किलकारी गूंजे। हमारे देश में तो शादी के तुरंत बाद ही बड़े-बुजुर्ग बच्चों के आने का इंतजार करने लगते हैं। परन्तु ज़रा आप सोचिए जब रात में शादी हो और शादी के अगले दिन ही दुल्हन एक बच्चे को जन्म दे तो यह कैसी स्थिति होगी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉बहुगुणानगर में विस्थापन पर बनी सहमति, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश,35 से अधिक प्रभावित परिवार विस्थापन को तैयार, जिलाधिकारी ने तेज किए पुनर्वास प्रयास।

शादी हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया। पूरा परिवार हैरान और परेशान हो गया।

पहले दिन शादी दूसरे दिन बच्चा

यह मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है यहां के एक गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल में पैराफिट तोड़कर खाई में गिरी कार।

जिसकी वजह से दूल्हा और उसका परिवार हैरान हो गया है। यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि बात थाने तक जा पहुंची। दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना भी कर दिया है जिसके बाद मायके वाले अपनी बेटी और बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा में है।

 24 घंटे के अंदर दुल्हन बनी मां

प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हो गया जिसके बाद ससुराल वाले उसे तुरंत ही दनकौर के अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने जांच की और यह बताया कि दुल्हन 7 महीने की गर्भवती है।

यह भी पढ़ें 👉बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी का खुलासा, आरोपी नौटियाल के कमरे से मिला मंदिर का खजाना।

जैसे ही यह बात दूल्हे और उसके परिवार ने सुनी तो वह भी दंग रह गए। सोमवार को शादी हुई और मंगलवार के दिन दुल्हन ने एक लड़की को जन्म दे दिया। वहीं इस पूरे मामले की सूचना दुल्हन के मायके वालों को दे दी गई जिसके बाद तुरंत ही वे अस्पताल पहुंच गए। दूल्हे और उसके परिवार के लोगों ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ साफ मना कर दिया जिसके बाद यह मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में 29 जुलाई को भी भारी बारिश का अलर्ट इन दो जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ सभी स्कूल रहेंगे बंद।

लड़के के परिवार वालों ने लड़की और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि जब 5 महीने पहले रिश्ता पक्का हुआ था तो उस वक्त उन्होंने लड़की को देखा भी था परन्तु उनको मामले की जानकारी नहीं हो पाई। इसके साथ ही दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छुपाई है जिसके चलते उन्होंने दुल्हन को रखने से मना कर दिया है। लड़की बुलंदशहर की रहने वाली है और इस घटना के बाद वापस अपने मायके लौट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *