नैनीताल में पैराफिट तोड़कर खाई में गिरी कार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ शहर के मल्लीताल में मैट्रोपोल होटल के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पैराफीट तोड़ते हुए 10 फ़ीट नीचे जा गिरी। गमीमत यह रही कि हादसे के बाद कार नीचे के समतल स्थल में अटक गई।

यह भी पढ़ें 👉बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी का खुलासा, आरोपी नौटियाल के कमरे से मिला मंदिर का खजाना।

इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के बाद घायल कार चालक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला और स्थानीय बीड़ी पाण्डे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉जिला सैनिक परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, शहीद द्वारों व सैनिक सुविधाओं में तेजी के निर्देश।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह लगभग सात बजे कार सवार मैट्रोपोल होटल से मस्जिद की ओर जा रहा था। नीचे की ओर से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देते वक्त कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। कार चालक और उनका पालतू जानवर मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *