रुद्रप्रयाग में बादल फटने से हुआ भारी लैंडस्लाइड आसान से लगातार बरस रही है आफत की बारिश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ उत्तराखंड में आसमान से लगातार आफत बरस रही है रुद्रप्रयाग में बादल फट गया है। बड़ा तड़के चिरबासा हेलीपैड के पास बादल फटने से 150 मीटर के क्षेत्र में भारी लैंडस्लाइड हुआ।

यह भी पढ़ें 👉नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने भवाली के सामाजिक कार्यकर्ता उनकी पत्नी व पार्षद सहित 50 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता।

पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने की वजह से केदारनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई।

रुद्रप्रयाग में फटा बादल लैंडस्लाइड हुआ

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अभी फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यात्रियों की भी आवाजाही शुरू कर दी है तो वहीं घोड़े-खच्चरों पर अभी रोक है।

यह भी पढ़ें 👉धाकड़ धामी के आदर्श जनपद चम्पावत में पशुपालकों की दुर्दशा हुई उजागर बीजेपी नेता ने ही उठाए सवाल पशुपालकों का दूध 28 रुपए किलो और पानी की बोतल 20 रुपए की।

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

2 thoughts on “रुद्रप्रयाग में बादल फटने से हुआ भारी लैंडस्लाइड आसान से लगातार बरस रही है आफत की बारिश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *