पौड़ी जिले में भारतीय जनता पार्टी को लगा जबरदस्त झटका इस नेता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव आने से पहले राजनीतिक हलचल बढ गई है। पौड़ी गढ़वाल में भारतीय जनता पार्टी को एक जबरदस्त झटका लगा है। भाजपा ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पंवार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। शुक्रवार को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने आधिकारिक तौर पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

पौड़ी में भाजपा को लगा तगड़ा झटका

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थलीसैंण के अध्यक्ष मंगल सिंह के विशेष प्रयासों से ये बड़ा दलबदल संभव हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉सुबह-सुबह बद्रीनाथ के तप्त कुंड में हुआ हादसा स्नान के दौरान 2 बुजुर्ग तीर्थ यात्रीयो की हुई मौत।

कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व तथा पार्टी की नीतियों में अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त की।

 जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पंवार कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिनेश सिंह पंवार ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठे वादे करके सत्ता हासिल करना जानती है। जबकि उसे प्रदेश की आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज पूरा राज्य महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों से त्रस्त है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा हर धर्म जाति और वर्ग के लोगों का सम्मान किया है।

गणेश गोदियाल ने किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिनेश सिंह पंवार और उनके सहयोगियों को कांग्रेस का पटका और फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से पार्टी में स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉गौचर, बीती रात हुई भारी मूसलाधार बारिश के कारण लोगों के घरों-दुकानों में घुसा मलबा, किसानों की खड़ी फसलों को भी हुआ भारी नुकसान।

इस अवसर पर गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक और समावेशी विचारधारा वाली पार्टी है जिसने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज को जोड़ने का काम किया है। गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार के कुशासन को घेरते हुए कहा कि उत्तराखंड की पहली निर्वाचित कांग्रेस सरकार ने राज्य में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कर पलायन रोकने और विकास की मजबूत नींव रखी थी जिसे भाजपा ने अपने शासनकाल में पूरी तरह छिन्न-भिन्न कर दिया। राज्य मेंपहली बार धार्मिक ध्रुवीकरण कर लोगों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने भवाली के सामाजिक कार्यकर्ता उनकी पत्नी व पार्षद सहित 50 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता।

आज स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है जबकि शिक्षित युवा सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं।

संगठन को नई मजबूती

गोदियाल ने विश्वास जताया कि दिनेश सिंह पंवार के अनुभव और उनके विशाल समर्थक आधार के कांग्रेस में शामिल होने से पौड़ी जिले सहित पूरे राज्य में पार्टी संगठन को भारी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉गरुड़ विकास खंड की नेहा ने प्राप्त की बहुत बड़ी सफलता आईटीबीपी में बनी असिस्टेंट कमांडेंट, पिता है पेशे से ड्राईवर।

उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

 कौन-कौन से नेता हुए शामिल

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में भरत सिंह पंवार, मनवर सिंह पंवार, दिलवर सिंह पंवार, हर्ष सिंह पंवार, पूर्व सैनिक आनंद सिंह पंवार, प्रधान शशिकला, कमल बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह पंवार, अंकित चौहान, पंकज गौड़, धीरज पंवार, राहुल सिंह और प्रकाश मुडेपी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *