सुबह-सुबह रुद्रप्रयाग की धरती डोली भूकंप के झटकों से, ऐतिहातन घरों से बाहर निकले लोग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ उत्तराखंड में शनिवार की सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोल गई रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक आए झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ मंदिर से पहले रास्ते पर बरपा कुदरत का कहर ग्लेशियर टूटकर आया रास्ते पर रास्ता हुआ ग़ायब।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप सुबह 5:13:17 बजे दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था जबकि इसकी गहराई धरती से लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में जनगणना 2027 के लिए शुरू हुआ स्वगणना अभियान, जिलाधिकारी ने स्वगणना कर किया अभियान का जनपद में शुभारंभ।

झटके लगभग 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर सतर्क नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *