उत्तराखंड में यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा 2 युवकों की हुई जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई जिससे उस पर सवार दोनों युवक आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉सुबह-सुबह रुद्रप्रयाग की धरती डोली भूकंप के झटकों से, ऐतिहातन घरों से बाहर निकले लोग।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अलीपुर निवासी राहुल पुत्र रामवीर और राजकमल पुत्र राजेंद्र कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें तुरंत आग लग गई। आग की लपटों में घिरने और गंभीर चोटों के चलते दोनों युवक खुद को बचा नहीं पाए और मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉केदारनाथ मंदिर से पहले रास्ते पर बरपा कुदरत का कहर ग्लेशियर टूटकर आया रास्ते पर रास्ता हुआ ग़ायब।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह जलती हुई बाइक से दोनों युवकों के शवों को अलग किया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉चार धाम यात्रा के दृष्टिगत चमोली में आयोजित हुई मॉक ड्रिल, बदरीनाथ धाम के साथ ही 7 स्थानों पर किया गया राहत व बचाव कार्य का अभ्यास।

थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे अलीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *