रानीखेत की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसीयो ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ नगर की मुख्य एवं क्षेत्रीय सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर सड़कों के सुधारीकरण की मांग की।
संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि रानीखेत क्षेत्र के मुख्य सड़क (के०एम०यू० स्टेशन से धिंघारीखाल) एवं अन्य क्षेत्रीय सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय व जर्जर हो चुकी है। सड़कों पर समझ नहीं आता सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़क है टूटी हुई सतह एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण आम जनता वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉2026 में कर्णप्रयाग को निपुण विकासखंड बनाने का लिया गया संकल्प।

 बरसात के वक्त स्थिति और भी गंभीर हो जाती है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं पर्यटकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसकी अनदेखी सीधे जनहित के विरुद्ध है। संयुक्त मजिस्ट्रेट से उपर्युक्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, गड्डों की भराई एवं समुचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *