राज्य स्तरीय इन्स्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता- में जनपद चमोली के 02 प्रतिभागियों का  राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ डाल्फिन इन्स्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल  माण्डूवाला, देहरादून में दिनांक 16-17 अप्रैल 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय इन्स्पायर अवार्ड प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2025-26 में जनपद चमोली से  राजकीय इंटर कालेज लाटूगैर ( गैरसैंण) की छात्रा कु0 दिब्या भारती तथा रा0उ0मा0वि0 विरसण (पोखरी) के छात्र आदित्य का आइडिया/ माडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉रानीखेत की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसीयो ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।

जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल प्रवक्ता भौतिकी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के समस्त जनपदों से कुल 120 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें जनपद चमोली से 11 छात्र छात्राओं द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। तथा राज्य से 12 बच्चों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिसमें से चमोली से 02 बच्चों का चयन हुआ है। जनपद चमोली से जिला समन्वयक गंभीर सिंह असवाल व मार्गदर्शक शिक्षिका अंजू बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया तथा जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉2026 में कर्णप्रयाग को निपुण विकासखंड बनाने का लिया गया संकल्प।

जनपद से 02 बच्चों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली श्री आकाश सारस्वत ने जिला समन्वयक, इन्स्पायर टीम चमोली, चयनित बच्चों, मार्गदर्शक शिक्षकों व विद्यालयों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ यूकोस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत, एससीईआरटी निदेशक श्रीमती वन्दना गर्ब्यांल, निदेशक डाल्फिन इन्स्टीट्यूट , अपर निदेशक कुंवर सिंह रावत, प्रमेंद्र बिष्ट, सहायक निदेशक के एन बिजल्वाण, मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *