चम्पावत, संयुक्त टीम की कार्रवाई में गुलदार की खाल के साथ युवक गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चम्पावत/ वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 अप्रैल 2026 को एसओजी, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने चम्पावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। टीम द्वारा एक युवक को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉2027 के विधानसभा चुनावों से पहले रुद्रप्रयाग सीट हो सकती है आरक्षित 2032 तक विधायक बने रहने का दावा ठोकने वाले भरत चौधरी के अरमानों पर फिर सकता है पानी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिंगराडा वन क्षेत्र अंतर्गत चैड़ामेहता लीसा डिपो के नजदीक थाना रीठा साहिब क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच अभियुक्त दीपक सिंह बोहरा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गागरी, पोस्ट चैड़ामेहता, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गुलदार की खाल बरामद हुई जिसकी लंबाई लगभग 120 सेमी पाई गई। प्राथमिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त खाल को बेचने के उद्देश्य से लोहाघाट ले जाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉अंकिता भंडारी मडर केस में कथित वीआईपी भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के दौरे का जबरदस्त विरोध सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब लगाएं वापस जाओ के नारे।

वन क्षेत्राधिकारी, भिंगराडा ने बताया कि बरामद खाल को नियमानुसार मौके पर ही सील करके सुरक्षित किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध यथासंशोधित वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे विधिक कार्यवाही के लिए हिरासत में ले लिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *