कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं का खूनी तांडव तलवार से किया कई लोगों पर जानलेवा हमला स्थिति तनाव पूर्ण।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/कर्णप्रयाग>>> कर्णप्रयाग में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। यहां सिख समुदाय के कुछ लोगों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल करके लगभग 4 से 5 स्थानीय लोगों को घायल कर दिया जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉बेटे के मौत का सदमा नहीं झेल पाई मां दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा की मां ने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ली आख़री सांस।

घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा गया कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी शांति, भाईचारे और अतिथि सत्कार की परंपरा के लिए जानी जाती है। चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है लेकिन कानून को हाथ में लेने या हिंसा का सहारा लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। इस घटना के बाद प्रदेश में प्रवेश करने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच को और सख्त करने तथा धारदार हथियारों के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखने की मांग उठी है।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रपुर में चौखुटिया विकास खंड की निवासी महिला को जेसीबी ने रौंदकर उतारा मौत के घाट परिवार में पसरा मातम।

साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन से अपेक्षा की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाए ताकि राज्य की शांति और सामाजिक सौहार्द बना रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान तलवार से हमला किया गया जिससे कई स्थानीय लोग घायल हो गए।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉भारत में अब कम होगी पेट्रोल डीजल की कीमतें या सरकार फिर से रोना रोएगी तेल कंपनियों के घाटे की।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया जिससे यातायात प्रभावित हो गया। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ख़बर लिखने तक मिली प्रारम्भिक जानकारी के आधार पर विस्तृत जानकारी जल्द अपडेट की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *