आदिबद्री/ गैरसैण से श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए जा रही आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गई। पहाड़ी रास्ते पर मोड़ काटते वक्त एंबुलेंस असंतुलित होकर पलट गई।
घटना का विवरण
एंबुलेंस गैरसैण से एक गंभीर मरीज को लेकर बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर जा रही थी। आदिबद्री के नजदीक एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे एंबुलेंस सड़क पर पलट गई।
एंबुलेंस में सवार तीनों लोग मरीज, चालक और फार्मासिस्ट (तकनीशियन) – पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और विभाग ने मुस्तैदी दिखाई संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल दूसरी 108 एंबुलेंस को मौके पर बुला कर श्रीनगर अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है।
पुलिस और संबंधित विभाग दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में दो मुख्य वजह सामने आ रही हैं। तकनीकी खराबी>>> वाहन के स्टीयरिंग या ब्रेक में अचानक आई खराबी।
मोड़ पर नियंत्रण न होना >>> पहाड़ी रास्तों के कठिन मोड़ पर गति नियंत्रण न हो पाना।