अल्मोड़ा, कांग्रेस की रैली से वापस लौट रहे पिथौरागढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार गिरी खाई में, एक व्यक्ति की हुई मौत 2 लोग हुए गंभीर घायल

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया।
मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस की रैली से लौट रहे कार्यकर्ताओ कि कार खाई में जा समाई। हादसे में चालक की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग में कांचुला पुल के समीप गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे कार संख्या uk 04य-2999 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई।

यह भी पढ़ें 👉दिल्ली सहित 24 राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी केरल पहुंचा मानसून।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। कार में सवार कुंदन सिंह उम्र 75 वर्ष पुत्र महेंद्र बथयाल, गणेश कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र भोपाल राम, भूपेंद्र प्रसाद उम्र 25 वर्ष पुत्र दीवानी राम को खाई से निकाल कर बाड़ेछीना अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कुंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनो घायलों को बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग, नरकोटा के समीप आर्मी के ट्रक और कार के बीच हुई जबरदस्त भिंड़त 5 लोग हुए घायल।

मृतक व घायल सभी नाचनी पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार तीनों लोग अल्मोड़ा में आयोजित कांग्रेस की रैली में शामिल होकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। परन्तु उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। एसओ, थाना धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *