रुद्रप्रयाग, नरकोटा के समीप आर्मी के ट्रक और कार के बीच हुई जबरदस्त भिंड़त 5 लोग हुए घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में रुद्रप्रयाग मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर नरकोटा के नजदीक बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहा एक आर्मी ट्रक और कार के बीच हुई जबरदस्त भिंड़त में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को त्वरित उपचार के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भर्ती कराया गया है।

दोपहर 12 बजे हुआ हादसा, मौके पर पहुंचा प्रशासन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही

यह भी पढ़ें 👉 थराली में कागजों में बन गई सड़क धरातल पर काम अधूरा 16 करोड़ के भुगतान पर उठे सवाल।

स्थानीय पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर सक्रिय हुईं और घायलों को मलबे व वाहनों से निकालकर अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू किया।

जिलाधिकारी ने स्वयं किया घटनास्थल का निरीक्षण

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और सड़क की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, विशाल मिश्रा स्वयं दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई।

 मलबा हटाने के निर्देश

राजमार्ग पर दुर्घटनास्थल के आसपास फैले मलबे को तत्काल साफ करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निर्माण सामग्री हटाने की चेतावनी:

नरकोटा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के लिए सड़क किनारे लापरवाही से रखी गई निर्माण सामग्री को तुरंत हटाने को कहा गया ताकि यातायात बाधित न हो और भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को मलबा हटाकर प्रभावित हिस्से का चौड़ीकरण करने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक उपाय शीघ्र सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *