चम्पावत/ यहां से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है चंपावत में लोहाघाट से आगे बापरू के समीप एक कार 250 मीटर गहरी खाई में था समाई। गिरने के बाद कार में आग लग गई। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार कार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना के लिए जा रही थी। इसी दौरान मरोड़ाखान से आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच से कार 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
जैसे ही कार खाई में गिरी अचानक तेज धमाका हुआ और कार में आग लग गई।
दो लोगों की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत
इस हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है। तो वहीं एक की छिटकर मौत हुई। कार में सवार महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। तो वहीं घायलों को पास के सरकारी अस्पताला भेजा गया है।
दो बच्चों सहित तीन गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय चालक राजेन्द्र कुमार की मौके पर मौत हो गई।
तो वहीं 36 वर्षीय बलदेव कुमार की कार में जलकर मौत हो गई। कार में महिला नीतू देवी और उनकी आठ साल की बेटी अक्षिता और पांच साल का बेटा आरव गंभीर रुप से घायल हो गए है। अभी फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।