द्वाराहाट में चलती कार बनी आग का गोला कार सवार बैंक कर्मचारियों की बाल-बाल बची जिंदगी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ द्वाराहाट कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया यहां एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। देखते ही देखते कार सड़क किनारे धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार में सवार बैंक कर्मचारी गौचर से हल्द्वानी के लिए जा रहे थे। इसी बीच द्वाराहाट के समीप वाहन अचानक बंद हो गया जिसके बाद चालक ने इंजन की जांच के लिए गाड़ी रोकी।

यह भी पढ़ें 👉 आईएमए से इतिहास में पहली बार हुई 9 महिला अधिकारी पासआऊट कुल 515 जेंटलमैन कैडेट्स को मिला कमिशन।

जैसे ही चालक और अन्य सवार नीचे उतरे और इंजन की जांच शुरू की इसी बीच अचानक इंजन से तेज लपटें निकलने लगीं। यह दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए और वहां खड़े लोगों ने बिना वक्त गंवाए वाहन से दूरी बनाकर अपनी जान बचाई आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परन्तु आग तेजी से फैलती गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 पंतनगर विश्वविद्यालय में मंचा हड़कंप मेस का खाना खाने के बाद 150 छात्र हुए बीमार सभी अस्पताल में भर्ती।

सूचना मिलते ही द्वाराहाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर सेफ्टी उपायों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि वाहन सवार समय रहते बाहर निकल गए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *