उत्तराखंड वन विभाग में होने जा रहा है बहुत बड़ा फेरबदल, जल्दी जारी हो सकता है आदेश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। हाल ही में प्रशासनिक स्तर पर हुए बड़े बदलावों के बाद अब वन विभाग में भी व्यापक फेरबदल की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। विभाग में डीएफओ, सीएफ और एसीएफ स्तर के अधिकारियों के तबादलों को लेकर शासन स्तर पर मंथन तेज हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर अंतिम निर्णय 12 जून को होने वाली सिविल सर्विस बोर्ड (सीएसबी) की बैठक में लिया जाएगा। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉गौचर में ओवर रेटिंग पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहकों ने किया हंगामा।

सूत्रों के अनुसार देहरादून, मसूरी, चकराता, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रामनगर और तराई क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण वन प्रभागों में बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे वक्त से एक ही जगह पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। वन विभाग के सबसे महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्रों में शामिल राजाजी टाइगर रिजर्व में भी निदेशक स्तर पर बदलाव की चर्चाएं हैं। यदि ऐसा होता है तो इसे विभाग के बड़े प्रशासनिक निर्णयों में गिना जाएगा। वहीं एसीएफ स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची भी लगभग तैयार बताई जा रही है और जल्द आदेश जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉सल्ट, पहाड़ की शांत वादियों में प्रेम विवाह का खूनी अंत।

इसके अलावा कुछ रेंज अधिकारियों को वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) की जिम्मेदारी देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।अब वन विभाग और प्रशासनिक हलकों की निगाहें 12 जून को होने वाली सीएसबी बैठक पर टिकी हैं जहां लिए जाने वाले फैसले विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तस्वीर साफ कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *