हरिद्वार में दोस्त को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 4 कांवड़ियों की डुबकर हुई मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में चार कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक चंडीगढ़ से कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉सिपाही शेर सिंह के बाद अब अमित कुमार का विडियो हुआ वायरल पुलिस विभाग में मचा हड़कंप।

और उनकी उम्र लगभग 16 से 18 वर्ष बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जटवाड़ा पुल के समीप स्नान के दौरान एक कांवड़िया गहरे गड्ढे में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में उतर गए परन्तु वे भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और चारों गंगनहर में लापता हो गए घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकास खंड में दरक रही है धरती आवासीय मकानों पर मंडरा रहा है खतरा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगनहर में सिल्ट सफाई के कारण जलस्तर कम होने से श्रद्धालु बीच धारा तक चले गए थे। इसी बीच गहरे गड्ढे में फंसने से यह हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही जल पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए। एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल में पैराफिट तोड़कर खाई में गिरी कार।

हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है। कांवड़ मेले के दौरान पुलिस-प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा गंगा या गंगनहर की मुख्य धारा और गहरे पानी में जाने से बचें ताकि इस प्रकार के दुखद हादसों से बचा जा सके। मृतकों की पहचान शिवांशु उम्र 16 वर्ष पुत्र पवन सिंह, नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश निवासी चंडीगढ़, रोहित पुत्र भवानी प्रजापति सेक्टर 26 चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *